Nisarg Afforestation Foundation
Nisarg Afforestation Foundation
5h agoBarwani, Madhya Pradesh

।। प्रारंभ से अंत तक और अंत से अनंत तक सब शिव ही है।। दिनांक 15/11/2026, दिन रविवार को, हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर पहाड़ी को पुनर्जीवित (Restore) करने के संकल्प के साथ ही नीम, पीपल एवं बरगद के 151 पौधे लगाकर इस पहाड़ी को "श्री जी राधा रानी वन" के नाम से एक छोटे से जंगल का स्वरूप देने का कार्य सकुशल संपन्न हुआ। दिल्ली से डॉ. मधु घई, आचला आर्य एवं कविता शर्मा तथा धामनोद से आरती बंसल ने सहपरिवार इस अभियान में भाग लिया। साथ ही हनुमत्या गाँव के नागरिकों और बच्चो ने भी पहाड़ी पर आकर "निसर्ग अफॉरेस्टेशन फाउंडेशन" की टीम के साथ मिलकर 151 पौधों का रोपण किया। इस पहाड़ी पर वृक्षारोपण करते समय ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो "श्री जी" स्वयं ही यह पावन कार्य करवा रहे हों। इस कार्य को संपन्न करने में कई परेशानियाँ और चुनौतियाँ भी आईं, लेकिन ऐसा लगा मानो "श्री जी" स्वयं ही हर कदम पर रास्ता बनाते जा रहे हों और सभी व्यवस्थाएँ करवाते जा रहे हों। शैली भूटानी जी, आपका हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙏🌳 आपने पौधों में पानी की व्यवस्था एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगवाने के लिए बिल्कुल सही समय पर जो सहयोग दिया, वह अत्यंत सराहनीय एवं महत्वपूर्ण है। आप सभी का भी हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। 🙏🌳 आप सभी के सहयोग, समर्पण और हमारे साथ मिलकर इस पुनीत वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनने के लिए हम हृदय से आभारी हैं। आइए, मिलकर प्रकृति की सेवा करें और इस धरा को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। 🌳🙏 "श्री जी राधा रानी वन" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। 🙏🌳🌳🌳

0 comments

No comments yet