Nisarg Afforestation Foundation
Nisarg Afforestation Foundation
20h agoBarwani, Madhya Pradesh

।। प्रारंभ से अंत तक और अंत से अनंत तक सब शिव ही है।। दिनांक 14/11/2026, दिन शनिवार को बाल दिवस के पावन अवसर पर रानी रूपमती स्कूल में बच्चों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने एवं दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली से पधारीं डॉ. मधु घई, आचला आर्य एवं कविता शर्मा तथा निसर्ग अफाॅरेस्टेशन फाउंड़ेशन की टीम ने सहभागिता की। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल सर, डायरेक्टर सर, समस्त स्कूल स्टाफ एवं बच्चों ने निसर्ग अफाॅरेस्टेशन फाउंड़ेशन की टीम के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक 51 पौधों का वृक्षारोपण किया। बच्चों की सहभागिता और प्रकृति के प्रति उनका उत्साह इस आयोजन की विशेष उपलब्धि रही। इस सुंदर एवं सार्थक आयोजन को सफल बनाने में अपना समय, सहयोग और योगदान देने वाले आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। 🙏🌳 आप सभी का सहयोग, समर्पण और प्रकृति के प्रति प्रेम ही हमारे इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। आपके साथ और सहभागिता से वृक्षारोपण का यह प्रयास निरंतर आगे बढ़ रहा है। आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति की सेवा का संकल्प लें, अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर एवं हरित पर्यावरण का निर्माण करें। 🌳 प्रकृति की रक्षा, हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। 🌿

0 comments

No comments yet