S
shailendra namdeo
10h agoKorba, Chhattisgarh

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि लोरमी जिला मुंगेली(छ.ग.)एवं मां महामाया संयुक्त विद्यार्थी शाखा देवरहट के संयुक्त तत्वाधान में 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को क्षेत्र के बाल ,तरुण ,युवा स्वयंसेवकों द्वारा सायकल यात्रा एवं अनुभूति भ्रमण का एक अनूठा पहल करके पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता की मिसाल पेश किया हैं। यात्रा द्वारा गांव-गांव में जा करके सभी ने पांच राष्ट्रीय संदेश को जन मानस में बताया जिसमें 1. पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, 2. आदर्श ग्राम, नशा मुक्त जीवन, सामाजिक समरसता 3. ऊर्जा ईंधन प्राकृतिक संसाधन की सुरक्षा कुटुंव प्रबोधन 4. योग व्यायाम एवं स्वास्थ्य जीवन जीने की अपील स्वदेशी वस्तु का उपयोग 5. लोक जागरण से राष्ट्र जागरण, नागरिक कर्तव्य का पालन जैसे पांच राष्ट्रीय संदेश को शामिल करते हुए सायकल यात्रा एवं अनुभूति भ्रमण किया गया। जिसमें 20 सायकल यात्री रहें जिन्होंने 101 बीज लिफाफा वितरण किया जो कि ग्राम देवरहट से प्रारंभ होकर मोहतरा कुर्मी, कुम्भरौली, तेलियापुराण, सेमरसल श्री मुनिबाबा आश्रम में दर्शन कर, बटहा होते हुए भूतहीडीह पौराणिक श्री सिद्ध बाबा मंदिर आश्रम तक लगभग 17 किलोमीटर की किए यात्रा के दौरान सभी गांवों में रुक कर प्रबोधन चर्चा परिचर्चा भेंट और बीज लिफाफा जिसके शमी और सफेद चंदन का बीज वितरण करते हुए पहुंचे वहां प्रकृति के बीच में मां दुर्गा, राधा कृष्ण, रामजनकी , हनुमान, गुफा में शिव जी , शनिदेव प्राचीन कुंड के दर्शन किए एवं पुजारी ने वहां इतिहास के विषय में जानकारी दिया। वहां लगे पेड़ पौधे और पर्यावरण अध्ययन की दृष्टि से सभी ने बारीकी से अवलोकन किया, सभी ने गीत गये, खेल खेलें और बिलासपुर विभाग के सह विभाग कार्यवाह श्री राजकुमार कश्यप द्वारा सभी के अनुभूति भ्रमण को यादगार बनाते हुए पांच तत्व एवं पर्यावरणीय और योग मय ,स्वस्थ जीवन जीने , व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की मूलमंत्र दिया । उसके पश्चात सभी ने अल्पाहार विश्राम किए फिर तुरवारी, पठारी कापा, बंगला होते हुए वापसी किए इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि मुंगेली के जिला संयोजक श्री ताम्रध्वज कश्यप, शिक्षक हरीश बंछोर, टिकेश्वर साहू, राकेश कुम्भकार, विजय गुप्ता , समर निषाद,आदित्य साहू, अनुराग साहू, शनि साहू, रामप्रसाद साहू, रूपेश श्रीवास, सूरज कश्यप, सिद्धार्थ यादव, महावीर कश्यप, सोनू साहू, अथर्व गुप्ता , वीरेंद्र कश्यप, प्रिंस साहू सहित अधिक संख्या में लोगों का सहभागिता हुआ।

0 comments

No comments yet