*पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ की एक झलक* ग्राम ठरकपुर के श्री ठाकुर देव वाटिका का पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के मॉडल शत प्रतिशत पौधा संरक्षण का प्रांत का पहला प्रयोग । यहाँ जो पौधा लगा है वह सभी जीवित है ,100 लगा और सभी अब पौधा से पेड़ बन रहे हैं। सतत् देख भाल, खाद पानी, मिट्टी स्वयं की वहन और ग्राम के लोगों का सामूहिक सहयोग से हुआ। इस मिशाल को पेश करने वाले कर्मठ और पर्यावरण प्रहरी श्री महेश कश्यप जी खंड संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि लोरमी का कर्म अब सभी शुद्ध ऑक्सीजन, फल फूल, छाया दे रहे हैं। भविष्य में यह ग्राम और क्षेत्र का ऑक्सीजन पॉइंट होगा। जहां पहले एक भी पौधा नहीं था उस बंजर जमीन और जिसे लोग बेकार समझते थे, गंदगी करते थे ऐसे स्थान को स्वर्ग बना दिया। बता दें कि महेश कश्यप जी उत्कृष्ट शिक्षक है और अपने विद्यालय को भी हरित परिसर बना दिये। सच्चे पुरुषार्थ जरूर परिणाम देते है। जय जय श्री राम 🙏

