
घर बैठे इन 10 आसान तरीकों से आप भी पर्यावरण सुरक्षा में दीजिए अपना योगदान पौधारोपरण : पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है. ये कदम न सिर्फ वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाएगा बल्कि पर्यावरण में फैली दूषित वायु को शुद्ध करेगा. वृक्ष अपनी जड़ों मे मिट्टी को बांधकर मृदा अपरदन से रोकते हैं. जल की बर्बादी पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान दे रही है. अगर घर में हम गाड़ी या वाहन धोते वक्त पाइप की जगह बाल्टी का इस्तेमाल करें, तो इससे बड़ा फर्क पड़ेगा. पानी की बेवजह बर्बादी रुकेगी. पर्यावरण एजेंसी के मुताबिक लॉन यानि घर के बगीचे को एक सप्ताह में सिर्फ एक इंच पानी की जरूरत होती है. इसलिए रोज पानी देना, उसे बर्बाद करने जैसा है. ऊर्जा की बर्बादी भी पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाती है. हम अपने घरों में बेवजह बिजली जलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचने से रोक सकते हैं. परिवार के हर सदस्यों को ऊर्जा के महत्व को समझाना चाहिए. प्लास्टिक जल, थल और नभ को जितना नुकसान पहुंचा रही है, उससे ज्यादा कोई नहीं कर रहा है. इसे रोकने के लिए हम कपड़े के थैले आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं. वायु प्रदूषण में वाहनों का धुआं एक बड़ा कारण हैं. हमें कोशिश करनी चाहिए कि जहां तक संभव हो पैदल का साइकिल का इस्तेमाल करके पर्यावरण बचाने में मदद करें. स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.

