*आज पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (मेरठ विभाग )* के तत्वाधान में स्वच्छ हरित कावड़ यात्रा के अभियान को पूर्ण करने के बाद स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त स्टील की थाली अपनाने वाले भंडारा आयोजकों के आभार एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शंकर आश्रम मेरठ में किया गया । *कार्यक्रम में आए सभी भंडारा आयोजनों ने अपने अनुभव साझे किए एवं भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया ।* रणवीर जी (क्षेत्र पर्यावरण संयोजक) जी ने कावड़ अभियान का समाज में प्रभाव और परिणाम का उल्लेख किया डॉक्टर दर्शन लाल अरोड़ा जी क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य एवं माननीय सूर्यप्रकाश टोंक जी (क्षेत्र संघचालक ) नें *सभी आयोजकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया* एवं अपने आशीर्वचन से सभी का मार्गदर्शन किया । डॉक्टर राम अवतार जी प्रांत पर्यावरण संयोजक (मेरठ प्रांत ) पवन जी(मेरठ विभाग पर्यावरण संयोजक ) भी उपस्थित रहे।

