
जिला रोहतक,हरियाणा। प्रेस विज्ञप्ति:- प्रकृति केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों की सांसों की धरोहर भी है।* इसी पावन भाव को हृदय में संजोकर, *"एक पेड़ देश के नाम* " महाभियान के अंतर्गत आज *गांव भैंसरू कलां स्थित शिव मंदिर परिसर* में एक भव्य व प्रेरणादायी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पुनीत अनुष्ठान *पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (जिला रोहतक* ) के मुख्य संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें *संसार कल्याण ट्रस्ट, नींव निर्माण फाउंडेशन तथा गौ सेवा संवर्धन गतिविधि* ने सहयोगी बनकर राष्ट्र व प्रकृति सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न छायादार व फलदार प्रजातियों के 150 से अधिक पौधे न केवल श्रद्धापूर्वक रोपे गए, बल्कि उन्हें संतान की भांति सींचने व संवारने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। *पावन सानिध्य* :- कार्यक्रम को *दतोड़ शिव मंदिर के संरक्षक परम पूज्य स्वामी शरणानंद जी महाराज* का पावन सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ। सभा की अध्यक्षता करते हुए स्वामी जी ने अपने अमृत वचनों में कहा, "प्रकृति की सेवा ही साक्षात ईश्वर और जीव-जगत की सच्ची आराधना है। प्रत्येक मनुष्य का यह परम कर्तव्य है कि वह धरा को हरा-भरा बनाकर अपने जीवन को सार्थक करे।" *मुख्य अतिथि:-* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे *नशा मुक्ति अभियान के प्रणेता व प्रख्यात समाजसेवी डॉ. संदीप डांगी जी* ने युवाओं के भीतर राष्ट्र निर्माण की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छ पर्यावरण और व्यसनमुक्त जीवनशैली पर टिकी है। उन्होंने उपस्थित *सभी युवाओं व ग्रामीणों को जीवनपर्यंत नशे से दूर रहने तथा सामाजिक उत्थान में योगदान देने की भावपूर्ण शपथ दिलाई।* *मुख्य वक्ता* :- मुख्य वक्ता के रूप में *'हमारा परिवार' संगठन के प्रांत संयोजक श्री सुरेश खत्री जी* ने कहा कि जिस तरह परिवार को स्नेह से संजोया जाता है, उसी तरह धरा और पर्यावरण को भी पारिवारिक आत्मीयता से बचाना होगा। उन्होंने पर्यावरण संतुलन और सनातन पारिवारिक मूल्यों के गहरे संबंध को रेखांकित किया। इस पावन सेवा-यज्ञ में अनेक राष्ट्र-प्रेमियों, समाजसेवियों व पर्यावरण मित्रों ने बढ़-चढ़कर आहुति दी। *प्रेरणादायी उपस्थिति* :- कार्यक्रम में नींव निर्माण फाउंडेशन से सुमित जी व रविंद्र जी, सांपला खंड कार्यवाह श्रीमान विपिन जी, गौ सेवा संवर्धन गतिविधि के जिला संयोजक श्रीमान विनोद जी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला संयोजक संजय जी, शशिकांत जी, एनजीओ आयाम प्रमुख सुरेंद्र उर्फ काला मायना जी, पेड़ आयाम प्रमुख राजवीर दहिया जी, माधव नगर प्रमुख शिव कुमार जी, श्री प्रवीण फोगाट जी, श्री नरेश जी, श्री सहदेव हुड्डा जी, श्री सुरेन्द्र दलाल जी, मंदिर कमेटी प्रधान श्री शिव कुमार जी, श्री महताब जी, श्री सुनील भारद्वाज जी, धार्मिक संस्थान प्रमुख श्री प्रमोद चंद्र दानी जी, श्री हेमंत जी तथा श्री जितेंद्र ठेकेदार जी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सभी उपस्थित जनों ने दृढ़ संकल्प के साथ इन नन्हें पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण का अटूट वचन लिया। शेष शुभ, संजय मलिक जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, रोहतक। 🚩🌳🪷🌲🌱🌲🪷🌳🚩

