Harsh Vardhan Tiwari
Harsh Vardhan Tiwari Verified
7d agoVaranasi, Uttar Pradesh

यदि आप भी प्रकृति मित्र हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना चाहते हैं तो आपको पौधारोपण करने के ये 3 तरीके अवश्य पता होने चाहिए: 1. बीज से पौधारोपण: ये सबसे सामान्य और प्रचलित तरीका है जिसमें हम फल अथवा फूल से प्राप्त बीज से पौधा उगाते हैं और फिर पौधारोपण करते हैं। 2. कलम से पौधारोपण: इसमें हम किसी पेड़ की एक छोटी सी डाल को काटते हैं और उसकी कलम बनाकर उसे मिट्टी में लगाके पौधारोपण करते हैं। यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी और जटिल होती है। उदाहरण, गुड़हल, चांदनी, चंपा, बेला, आदि इसी प्रक्रिया से उगाए जाते है। 3. विस्थापन प्रक्रिया: इसमें हम ऐसे पौधे जो किसी मकान या दराज में जगह पाकर जम गए है कितनी हम जानते है कि वह या तो इन्हें काट दिया जाएगा या फिर ये इन्हें अपनी वास्तविक विशालता नहीं मिल पाएगी या इन्हें कोई जानवर खा जाएगा, तो ऐसे पौधों को एक सुरक्षित जगह पर विस्थापन करके भी पौधा रोपण किया जा सकता हैं। यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो लाइक करें, कमेंट कर के मुझे प्रेरित करे और मुझे और मेरी संस्था को फॉलो करें ताकि हम मिलकर पर्यावरण की रक्षा कर सकें।

8 comments

No comments yet