
छत्तीसगढ़ / सूरजपुर,स्किलअप कंप्यूटर सेंटर भटगांव में NSPC-2026 पोस्टर का भव्य विमोचन, 50 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता का संकल्प भटगांव, 13 अगस्त 2026। स्किलअप कंप्यूटर सेंटर, भटगांव, जिला सूरजपुर के तत्वावधान में गुरुवार को राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (NSPC)-2026 के पोस्टर विमोचन एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, नगर पंचायत भटगांव की अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत सदस्य भटगांव श्री अनुज जी, स्किलअप कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर श्री भानु यादव जी, पर्यावरण संयोजक जिला सूरजपुर श्री सतन राजवाड़े जी तथा विभाग संयोजक श्री प्रदीप कुमार झा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता 2026 के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर स्किलअप कंप्यूटर सेंटर के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने NSPC-2026 में सहभागिता दर्ज कराई। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा तत्काल प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों से जल, जंगल, जमीन, वायु एवं जैव विविधता के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला। NSPC-2026 के प्रति विद्यार्थियों और नागरिकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया, जिससे भटगांव क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को नई गति मि

