
छत्तीसगढ़ /मुंगेली,*राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता हेतु डोंगरीगढ़ में किया गया पोस्टर वितरण* पूरे देश में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक राष्ट्रीय स्तर का प्रतियोगिता का आयोजन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा किया जा रहा है। जिसका परिणाम की घोषणा 30 सितंबर को किया जाएगा। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता की तैयारी को गति देते हुए डोंगरीगढ़ छात्रावास में पोस्ट वितरण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली और कालेज के छात्रों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, नवाचार के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे आने वाले पीढ़ी प्रकृति के लिए अपनी जिम्मेदारी समझे और पौधारोपण कर, जल संरक्षण, सिंगल यूज़ पॉलीथीन का उपयोग कम करने के लिए पहल करे। इस अवसर पर पर्यावरण जिला संयोजक ताम्रध्वज कश्यप, छात्रावास अधीक्षक सुनील सिंह ठाकुर, उमाशंकर राजपूत, देवनारायण सिंह, हरीश बंछोर, सीताराम कश्यप, अनिल साहू, हरिओम कश्यप, दुर्गेश साहू एवं देवप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

