seema bhardwaj
seema bhardwajVerified
1mo agoChar Imli, Bhopal, Madhya Pradesh

लवली लेडीज किटी ग्रुप में स्वदेशी, सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भोपाल। न्यू मार्केट स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट में आयोजित लवली लेडीज किटी ग्रुप की पार्टी में पहली बार सहभागिता का अवसर मिला। आत्मीय वातावरण में सभी से संवाद हुआ। सौंदर्य विशेषज्ञ एवं समाजसेवी के रूप में महिलाओं से संवाद करते हुए मानसून में घर पर ही केमिकल-फ्री प्राकृतिक सौंदर्य निखारने के सरल उपायों की जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत फलों के बीजों से पौधे तैयार करने, हर उत्सव को पौधारोपण से जोड़ने और परिवार के साथ पौधे लगाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। चर्चा में वायुमंडल पर बढ़ते प्रदूषण के प्रभाव, उसके दुष्प्रभाव तथा हरित एवं स्वस्थ घर बनाने के छोटे-छोटे उपायों पर भी विचार साझा किए। संदेश दिया कि हमारी छोटी-छोटी आदतें ही स्वस्थ परिवार, स्वच्छ पर्यावरण और सुंदर भविष्य की नींव बन सकती हैं।

3 comments

No comments yet