Atul Bajaj
Atul BajajVerified
1mo agoGurugram, Haryana

RBS स्कूल Rewari के बच्चों ने सीखा आम की गुठली से पौधा बनाने का आसान तरीका एएम टीम फाउंडेशन सदस्य अनुराधा सैनी द्वारा RBR स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आम की गुठली से पौधा तैयार करने की सरल और प्राकृतिक विधि सिखाई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और स्वयं गुठलियों को तैयार कर पौधा बनाने की प्रक्रिया सीखी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पौधारोपण की आदत तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना था। बच्चों का उत्साह और सीखने की जिज्ञासा देखते ही बनती थी। एएम टीम फाउंडेशन ने सभी बच्चों से अपने घर और आसपास आम की गुठली लगाकर उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

3 comments

No comments yet