
*ध्यानमूलं गुरुमूर्तिः, पूजामूलं गुरुपदम।* *मन्त्रमूलं गुरुवाक्यं, मोक्षमूलं गुरुकृपा॥* *आत्मीय स्वयंसेवक बंधु एवं सपरिवार सस्नेह नमस्कार* परंपरा अनुसार इस वर्ष भी *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सवों में से एक 'श्री गुरु पूजन उत्सव' (गुरु पूर्णिमा)* का आयोजन, हमारे स्थानीय शाखा सांवरीज मे किया जा रहा है। संघ में किसी व्यक्ति विशेष या ग्रंथ के स्थान पर सर्वोच्च त्याग, बलिदान और संस्कृति के प्रतीक *'🚩भगवा ध्वज🚩'* को ही गुरु माना गया है। इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर भगवा ध्वज के समक्ष नतशीश होकर गुरु पूजन करेंगे तथा राष्ट्र एवं समाज सेवा के अपने संकल्प को दोहराएंगे। आपसे सपरिवार विनम्र अनुरोध है कि इस पवित्र उत्सव में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और गुरु दक्षिणा अर्पित कर कृतज्ञता व्यक्त करें। *कार्यक्रम का विवरण* *दिनांक: 28 जुलाई 2026(आज)* *समय: सायं 06:00 बजे* *स्थान:बाबा रामदेव मन्दिर सांवरीज* *पोशाक: पारंपरिक भारतीय परिधान* निवेदनकर्ता समस्त स्वयंसेवक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांवरीज मण्डल *🚩भारत माता की जय🚩*

