Anurag Tiwari
Anurag Tiwari
1mo agoKheri, Uttar Pradesh

आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को सनातन धर्म सरस्वती बालिका मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी के सभागार में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में हरित सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन का आयोजन जिला पर्यावरण संयोजक अनुराग तिवारी में किया एवं अध्यक्षता रमेश अग्रवाल जी ने की। सम्मेलन में गतिविधि की रूपरेखा जिला संयोजक अनुराग तिवारी ने रखी । सम्मेलन को संबोधित करते हुए गतिविधि के उद्देश्यों पर प्रांत संयोजक विष्णु दत्त दीक्षित द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वामी विमलानन्द सरस्वती जो ने छोटी छोटी आदतों से पर्यावरण संरक्षण के उपायों का उल्लेख किया। अपने मुख्य उद्बोधन में बतौर मुख्य वक्ता अजय जी क्षेत्र पर्यावरण संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण के कई प्रायोगिक तरीकों का जिक्र किया और गतिविधि के अभीष्ट की के सबका ध्यान आकृष्ट किया। सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाली संस्थाओं में जनार्दन बाबू मिश्रा (ग्राम सुधार समिति), पर्यावरण मित्र समूह , वर्मी कंपोस्ट पर कार्य कर रहे रामनरेश वर्मा आदि सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव शुक्ला जिला कार्यवाह ,अमरेश सिंह, मुकेश धीमान, सह जिला कार्यवाह कुमुद मिश्रा विभाग संयोजक, जिला संघ चालक अवधेश गुप्ता, शिव प्रकाश सह जिला पर्यावरण संयोजक , रूपाली शुक्ला नारी शक्ति प्रमुख, अनुज शुक्ला अनिकेत , अभिषेक ,अरुण दीक्षित नगर कार्यवाह , राजेश दीक्षित गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद, संस्कृत भारती, संस्कार भारती, एकल अभियान सहित अनेक संगठनों के कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की ।

3 comments

No comments yet