
राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (NSPC) पोस्टर का विमोचन संपन्न आज आषाढ़ शुक्ल एकादशी, दिनांक 25 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (NSPC) के पोस्टर का विधिवत विमोचन विद्या भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्या भारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय श्री ठाकुर जुड़ावन सिंह जी, विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री आदरणीय डॉ. देवनारायण जी, विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष आदरणीय श्री रामभरोसा सोनी जी तथा प्रांत सचिव आदरणीय श्री लक्ष्मणराव मगर जी ने संयुक्त रूप से NSPC पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में विद्या भारती के प्रांतीय, विभागीय एवं जिला स्तर के अधिकारी, व्यवस्थापक, प्राचार्य तथा पर्यावरण गतिविधि के विभाग संयोजक श्री प्रदीप कुमार झा, श्री मनोहर चंदेल जी एवं श्री विष्णु गुप्ता जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्या भारती के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी विद्यालयों से राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (NSPC) में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय इस प्रतियोगिता से जुड़कर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

