Shailendra
ShailendraModerator
1mo agoKorba, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ /मुंगेली जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने NSPC 2026 का किया शुभारंभ राष्ट्रीय पर्यावरण छात्र प्रतियोगिता के पोस्टर का मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने विमोचन किया। प्रकृति और पर्यावरण से संबंधित इस बेहद महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में लोगों को जागरूक होने के साथ-साथ पर्यावरण विज्ञान को भी समझने का बेहतर जानकारियां मिलती है। आपको बता दें कि पर्यावरण जागरूकता और समझ को लेकर राष्ट्रव्यापी पर्यावरण छात्र प्रतियोगिता का मुंगेली जिला में जिला कलेक्टर द्वारा शुभारंभ किया गया आपको बता दे कि पिछले कई वर्षों से छात्रों की सक्रिय सहभागिता शिक्षकों के अध्यक्ष प्रयास और आम जनों के जुड़ाव के कारण से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है जिसमें मुंगेली जिला से 2000 लोगों ने सहभागिता दी थी इस वर्ष कलेक्टर कुंदन कुमार ने अधिक से अधिक लोगों को इस NSPC के मुहिम से जुड़ने की अपील की है इस अवसर पर विभाग कार्यवाह राजकुमार कश्यप ने आम जनों को अपने जीवन में पर्यावरणीय आचरण के अनुपालन को परिलक्षित करने वाले इस महत्वाकांक्षी परीक्षा में सम्मिलित होने का आग्रह किया, इस राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता में सभी वर्ग के लोग सहभागी बन सकते है ।सभी युवा किशोर मातृशक्ति बहने छात्र-छात्राएं व्यापारी गण सब की भागीदारी से पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं पर सामूहिक प्रयास करके एक बेहतर वातावरण बनाए जा सकता है

3 comments

No comments yet