
तेजस्वी भव" के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की टीम ने राजकीय बालिका विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं को पेड़ लगाओ, जल बचाओ और पॉलीथीन हटाओ का संदेश देते हुए बताया गया कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन का संरक्षण है। कार्यक्रम में यह भी चर्चा हुई कि संस्कार, संस्कृति और पर्यावरण—तीनों एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि हम अपनी धरती माँ, जल, वृक्ष और भारतीय संस्कारों की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य दे सकेंगे। इस अवसर पर बहन श्रुति शर्मा (चेयरपर्सन, बाल कल्याण समिति), तेजस्वी भव की बहनों तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने और पॉलीथीन मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। प्रांत नारी शक्ति प्रमुख, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, हरियाणा

