
आज पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत GLH एवं RKC विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पेड़, पानी एवं पॉलीथीन मुक्त जीवन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के साथ स्वास्थ्य, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई। साथ ही NSPC के बारे में जानकारी देते हुए सभी से अपने परिवार सहित इस अभियान से जुड़कर सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं को "ज़ीरो वेस्ट (Zero Waste) मंदिर" की अवधारणा से अवगत कराया गया। मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने, एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने तथा कचरे का उचित प्रबंधन करने के लिए सभी से सहयोग का आग्रह किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं के बीच कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. सुमन जिला नारी शक्ति प्रमुख (मीरपूर विश्वविद्यालय HOD environment science) डॉ. अंजू, प्रदीप (O.R.W.) एवं सह जिला संयोजक रविन्द्र जी की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति लोगों को प्रेरित किया एकता प्रांत नारी शक्ति प्रमुख पर्यावरण संरक्षण गतिविधि हरियाणा

