
कोरबा /छत्तीसगढ़, कोरबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रानी झरना' में दो दिवसीय ट्रैकिंग व कैंपिंग के आयोजन के दौरान आयोजक गौरव यादव और रिशु एवं टीम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया 🧹 'स्वच्छ पर्यटन' का दिया संदेश प्रकृति की गोद में बसे कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'रानी झरना' में विगत सप्ताह दो दिवसीय साहसिक ट्रैकिंग और कैंपिंग रायपुर camponce और कोरबा की night campers टीम द्वारा वन विभाग और अगोरा टुरिज्म के सहयोग किया गया.इस आयोजन में कोरबा,रायपुर, दुर्ग और भिलाई से पहुंचे युवाओं और प्रकृति प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जंगल की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाया। जिसमे डॉक्टर , टीचर, बिज़नेसमेन, पीएचडी होल्डर, आर्किंटेक्ट और विभिन्न संभ्रांत परिवारों से आकर सम्मिलित हुये. कार्यक्रम के दौरान सबसे मुख्य और सराहनीय हिस्सा स्वच्छता अभियान रहा। केवल प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना ही नहीं, बल्कि प्रकृति को सहेजना भी इस आयोजन का एक बड़ा उद्देश्य था। पर्यावरण संरक्षण की पहल: ट्रैकिंग के दूसरे दिन सभी प्रतिभागियों और आयोजकों ने मिलकर रानी झरना स्थल और आसपास फैले लगभग 24 किलोग्राम प्लास्टिक, बोतलें व अन्य कचरे की सफाई की। एकत्रित कचरा का सुरक्षित निस्तारण किया गया ताकि पर्यटन स्थल की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे। 💬 आयोजकों का वक्तव्य- आयोजक गौरव यादव और रिशु ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य कोरबा के अप्रत्यक्ष और खूबसूरत पर्यटन स्थलों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाना और लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है

