Shailendra
ShailendraModerator
1mo agoKorba, Chhattisgarh

जयतु पर्यावरणम् NSPC राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता 2026 पोस्टर विमोचन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (NSPC-2026) का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय "बोने से बढ़ने तक (Sowing to Growing)" रखा गया है। प्रतियोगिता का मुख्य संदेश है— "हर नागरिक की भागीदारी, पर्यावरण की जिम्मेदारी।" प्रतियोगिता के पोस्टर का विधिवत विमोचन छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय जी, स्कूल शिक्षा मंत्री आदरणीय श्री गजेन्द्र यादव जी, गौ सेवा गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक आदरणीय श्री अजीत महापात्र जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यवाह आदरणीय श्री चंद्रशेखर देवांगन जी, सह कार्यवाह आदरणीय श्री गोपाल यादव जी, शिक्षा आयोग अध्यक्ष श्री सुधीर गौतम जी एवं गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष आदरणीय संत श्री राजीव लोचन दास जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं नागरिकों से राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण एवं जनजागरूकता गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया गया।

1 comments

No comments yet