बीहट बेगूसराय पौधारोपण महाअभियान को आगे बढ़ाते हुए साइकिल पे संडे के सहयोग से मध्य विद्यालय बीहट के छात्र-छात्राओं द्वारा कुल 55 पौधे लगाए गए। हर्ल ग्राउंड बीहट में पौधारोपण कार्यक्रम के साथ बच्चों को पौधों के संरक्षण और संवर्द्धन को लेकर संकल्प भी दिलाया गया। कतारबद्ध होकर पंक्ति में एक तरफ जहां नीम के कुल 17 पौधे लगाए गए। वहीं दूसरी छोर पर गुलमोहर, अशोक और मोहगनी के पौधे लगाकर पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट परिसर से साइकिल पे संडे के नेतृत्व में लगभग 99 सवार यात्रियों ने गांव के मध्य होते हुए हर्ल ग्राउंड तक जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली में नारे लगाते हुए लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया गया। अभियान का नेतृत्व साइकिल पे संडे के संयोजक डॉ कुंदन कुमार, वरिष्ठ सदस्य विनोद भारती, अंशु कुमार सुजीत कुमार, कुणाल कुमार, गोविंद कुमार, राजकुमार ने किया। मौके पर अभियान के संयोजक डॉ कुंदन कुमार ने कहा कि यह प्रयास आम लोगों को भी प्रभावित कर रहा है। धर्म और संस्कृति ही पर्यावरण के प्रति लोगों को फिर से एक बार संकल्पित करने का प्रयास कर सकती है। टीम के वरिष्ठ सदस्य विनोद भारती और अंशु कुमार ने कहा कि पौधे लगाने के संकल्प में साइकिल पे संडे टीम भी अपना अहम योगदान दे रही है। वहीं मध्य विद्यालय बीहट की शिक्षिका प्रीति कुमारी ने भी अपने बच्चों के साथ इस अभियान को आगे बढ़ने का संकल्प लिया। मध्य विद्यालय बीहट की छात्राओं का संकल्प हर हाथ तक पहुंचेगा पौधा इस कार्यक्रम से जुड़ती हुई मध्य विद्यालय बीहट की छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह अपने विद्यालय की हर छात्राओं के हाथों तक पौधा पहुंचाएंगे। विद्यालय की छात्रा मीठी, प्रीति, स्वीकृति, आरती, छोटी, सिमरन, शिवानी, यासिता, सृष्टि, पायल सहित अन्य छात्राओं ने कहा कि आज के लिए सबसे अनमोल उपहार पौधा है और जब यह पौधे वृक्ष का रूप लेंगे तो हम सबके लिए जीवनदायिनी होंगे। इसलिए हम अपने विद्यालय की हर छात्राओं को पौधा उपलब्ध करवाएंगे। मौके पर समाजसेवी फुलेना पासवान, राजा कुमार, अजीत कुमार, श्याम कुमार, शशि कुमार सहित अन्य सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
DR KUNDAN KUMARVerified
1mo agoBegusarai, Bihar
facebook.com
https://www.facebook.com/share/v/19E3E5eWCX/
Preview unavailable
2 comments
No comments yet
