P.S.G. FARRUKHABAD
P.S.G. FARRUKHABAD
1mo agoBhikampura, Farrukhabad, Uttar Pradesh

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, फर्रुखाबाद आज पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, फर्रुखाबाद द्वारा हनुमानगढ़ मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरण करना तथा "एक वृक्ष – एक जीवन" के भाव को जन-जन तक पहुँचाना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर एवं उनका संरक्षण कर प्रकृति को सुरक्षित, स्वच्छ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें। 🌿 वृक्ष लगाएँ – पर्यावरण बचाएँ। 🌳 हरित भारत – स्वस्थ भारत।

1 comments

No comments yet