Shailendra
ShailendraModerator
1mo agoKorba, Chhattisgarh

राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (NSPC-2026) का शुभारंभ, पोस्टर का विमोचन "बोने से बढ़ने तक" अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने की अनूठी पहल कोरबा/छत्तीसगढ़, पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (NSPC-2026) का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय "बोने से बढ़ने तक (Sowing to Growing)" रखा गया है। प्रतियोगिता का मुख्य संदेश है— "हर नागरिक की भागीदारी, पर्यावरण की जिम्मेदारी।" प्रतियोगिता के पोस्टर का विधिवत विमोचन नगर पालिक निगम कोरबा, छत्तीसगढ़ के आयुक्त, IAS श्री आशुतोष पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण एवं जनजागरूकता गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

0 comments

No comments yet