
बालोद/ छत्तीसगढ़-स्वामी विवेकानंद विद्यालय कमरौद में सीडबॉल निर्माण व बीजारोपण कार्यशाला आयोजित बालोद। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद विद्यालय, कमरौद में पर्यावरण गतिविधि, जिला बालोद के तत्वावधान में सीडबॉल निर्माण एवं बीजारोपण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सीडबॉल बनाने की विधि बताई गई। स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सीडबॉल तैयार किए और वर्षा ऋतु में प्राकृतिक रूप से अधिक पौधों के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर उनका बीजारोपण किया। कार्यक्रम में जिला सहकार्यवाह विनोद कुमार साहू, जिला पर्यावरण संयोजक कमलकांत साहू, जिला सह संयोजक संजय साहू, प्रहलाद साहू, प्रधान पाठक मलखम यदुवंशी, चंद्रकला यदुवंशी, नरोत्तम कुमार साहू, तामेश्वरी पटेल, जया पटेल सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

