14 जून 2026 को देहरादून (दक्षिणी) महानगर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की एक बड़ी बैठक का आयोजन मोथरोवाला स्थित एक संस्था के सभागार में किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उत्तराखंड के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के क्षेत्र संयोजक श्रीमान रणवीर जी, प्रांत संयोजक श्रीमान सच्चिदानंद भारती जी, प्रांत सह संयोजक श्रीमान चंदन जी, विभाग संयोजक डॉ भवतोष शर्मा के साथ ही महानगर (दक्षिण) के विभिन्न नगरों के नगर संयोजक बंधु, मातृशक्ति, महानगर टोली एवं पर्यावरण प्रेमी आदि उपस्थित रहे । बैठक में अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभिन्न उपक्रमों, कार्य विभागों की जानकारी विस्तार से दी गई एवं आगामी विभिन्न कार्यक्रमों एनएसपीसी, बीजारोपण से वृक्षारोपण, हरित घर संपर्क, हरित मिलन, हरित घर, हरेला अमृत प्रकृति वंदन कार्यक्रम, जल स्रोत स्वच्छता, पर्यावरण पाठशाला आदि कार्यक्रमों के विषय में उपस्थित समस्त पर्यावरण प्रहरियों, पर्यावरण प्रेमियों को विस्तार से बताया गया । बैठक के द्वितीय सत्र में "एनएसपीसी प्रतियोगिता-2026" के पोस्टर का विमोचन भी कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा किया गया । बैठक में दक्षिणी महानगर क्षेत्र के 40 पर्यावरण प्रहरी, महानगर टोली के सदस्य उपस्थित रहे । महानगर संयोजक श्री जगदंबा नौटियाल ने आगामी कार्यक्रमों के लक्ष्य बैठक में प्रस्तुत किये। बैठक में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को विस्तार से उनके प्रश्नों का समाधान प्रदान किया गया एवं सभी से पर्यावरण विमर्श किया गया ।

