K
Kalpana Sharma
2mo agoPardesipura, Indore, Madhya Pradesh

*विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर वृक्षारोपण कार्यक्रम* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज Kimirica Hunter International के 140 कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी को यह संदेश दिया गया कि "हमारा पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी है"। पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई, जैसे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना, जल संरक्षण करना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना तथा प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना। फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। सभी ने इन पौधों के नियमित संरक्षण, देखभाल का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ग्रहण की। कल्पना शर्मा

1 comments

No comments yet