Atul Bajaj
Atul BajajVerified
3mo ago

पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ - एक छोटी पहल, बड़ा बदलाव*

साथियों, आज Mapsko CasaBella सेक्टर-82 मानेसर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर आयोजित भव्य भंडारे में लगभग 2000 भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि *पूरे भंडारे में एक भी डिस्पोजेबल प्लेट या सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं हुआ।* सोसाइटी के *बर्तन बैंक* से उपलब्ध कराई गई स्टील की थालियों में ही सभी ने प्रेमपूर्वक प्रसाद पाया।हमने ठान लिया था कि कथा के पुण्य के साथ-साथ प्रकृति की सेवा भी करेंगे। परिणाम यह हुआ कि *2000 लोगों के भंडारे में भी कचरे का ढेर नहीं लगा।* न प्लास्टिक, न थर्माकोल, न गंदगी। पंडाल भंडारे के बाद भी उतना ही स्वच्छ था जितना पहले।यह साबित करता है कि अगर नीयत साफ हो तो बड़े आयोजन भी *जीरो वेस्ट* हो सकते हैं। छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम अपना कचरा कम कर सकते हैं। एक शादी, एक भंडारा, एक जन्मदिन - बस स्टील के बर्तन अपनाइए और प्लास्टिक को ना कहिए।हमारी *हरित समिति* का यही संकल्प है - हर घर, हर कार्यक्रम, हर उत्सव को पर्यावरण के अनुकूल बनाना। आज हमने शुरुआत की है, कल पूरा शहर करेगा l

3 comments

No comments yet