Shailendra
ShailendraModerator
3mo ago

इको-ब्रिक्स (Eco-bricks) निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

महासमुंद/छत्तीसगढ़ घोष वर्ग 2026 इको-ब्रिक्स (Eco-bricks) महासमुंद घोष वर्ग परिसर में पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इको-ब्रिक्स निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल स्वयं सेवक एवं शिक्षकों ने मिलकर प्लास्टिक की खाली बोतलों में साफ एवं सूखे प्लास्टिक कचरे जैसे रैपर, पॉलीथीन और अन्य अनुपयोगी प्लास्टिक सामग्री को कसकर भरकर इको-ब्रिक्स तैयार किए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों तथा कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि इको-ब्रिक्स न केवल प्लास्टिक कचरे के पुनः उपयोग का प्रभावी माध्यम हैं, बल्कि इनका उपयोग बेंच, दीवार, गार्डन सजावट और अन्य रचनात्मक निर्माण कार्यों में भी किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस गतिविधि में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल से विद्यालय में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सकारात्मक प्रयास किया गया।

2 comments

No comments yet