
हरित प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न
जिला मुंगेली/छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की पहल शिक्षार्थियों द्वारा इको ब्रिक्स बनाया गया, हरित प्रशिक्षण, हरित परिसर को ध्यान में रखकर छोटे छोटे पॉलीथिन के टुकड़ों को इकट्ठा कर धरती को स्वच्छ रखने सिंगल यूज़ पॉलीथिन की उपयोग कम करने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की यह बहुत बढ़िया मॉडल है। बरगद पेड़ के नीचे सभी शिक्षार्थी एवं शिक्षक, आगंतुक सभी बैठकर सामूहिक भोजन पुरे प्रशिक्षण के दौरान किये । एक पेड़ हजारों की टेंट, कूलर पंखा की बचत किया जा सकता है,यह प्रयोग इसलिए वर्ग मे किया गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में 8 दिन रहे किसी को गर्मी की एहसाह इस स्थान में नहीं हुआ और सभी बहुत अच्छे से भारत माता की सेवा का संकल्प हृदय से लिया। अपने जीवन के प्रति वर्ष पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाने, जल की संरक्षण करने और पॉलिथीन मुक्त और पर्यावरण युक्त कार्यक्रम करने, जीवन जीने की संकल्प लिया। आप सभी जहां भी हैं वहीं से और अभी से प्रकृति पुत्र पुत्रियों का कर्त्तव्य निभाएं पर्यावरण को बचाएं साथ ही उनकी संरक्षण कर आने वाली पीढ़ी को अपनी अनोखा उपहार दें। धन संपत्ति तो सब बचाते है, लेकिन किए गए अच्छे कार्य से ही आप सबको याद आते हैं। प्रकृति के लिए अपनी भूमिका निभाएं। पर्यावरण संरक्षण करें, अपने आने वाली पीढ़ी को बचाएं।।
