
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, राजनांदगांव द्वारा एक पहल
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, राजनांदगांव द्वारा एक पहल छत्तीसगढ़ /राजनांदगांव रनर्स क्लब द्वारा एनर्जी पार्क में आयोजित किड्स समर कैंप के अंतिम दिवस पर पर्यावरण पहरियों द्वारा बच्चों से उनके द्वारा बनाए गए इको-ब्रिक्स लाने का अनुरोध किया गया था। निकुंज सिंघल,नगर संयोजक,पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, राजनांदगांव ने बताया के समर कैम्प के दौरान 30 बच्चों ने भाग लिया और कुल मिलाकर 90+ इको-ब्रिक्स एकत्रित किए गए! बच्चों में पर्यावरण के प्रति यह जागरूकता और उत्साह तथा प्रेरणादायक रहा। बच्चों ने यह संकल्प भी लिया कि वे अब सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को डस्टबिन में फेंकने के बजाय इको-ब्रिक्स में परिवर्तित करेंगे। कैंप के दूसरे दिन, पृथ्वी दिवस के अवसर पर सीडबॉल बनाने की गतिविधि भी करवाई गई थी। बच्चों को उन सीडबॉल्स को गमलों में बोकर रोज पानी देने और अंतिम दिन वापस लाने के लिए कहा गया था। 20 बच्चे सरसों के उगे हुए पौधों के साथ गमले लेकर आए, जिससे उन्होंने खेल-खेल में पौधों की वृद्धि और पर्यावरण में उनके महत्व को समझा। नन्हे कदम ही बड़े बदलाव की शुरुआत होते हैं। अंत मे प्लास्टिक का उपयोग कम करें, पर्यावरण को बचाएं और इको-ब्रिक्स को अपनाकर हरित भविष्य की ओर बढ़ें। इस संकल्प के साथ समर कैंप समाप्त हुआ
