
छत्तीसगढ़ मे पृथ्वी दिवस 2026: प्रांत स्तरीय आयोजन एवं हरित संवाद
पृथ्वी दिवस 2026: प्रांत स्तरीय आयोजन एवं हरित संवाद छत्तीसगढ़ / 22 अप्रैल 2026 को पूरे प्रांत में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष यूनेस्को द्वारा निर्धारित थीम “हमारा ग्रह, हमारी ताकत (Our Power, Our Planet)” रही। इस अवसर पर प्रदेश के 3 केन्द्रीय जेलों एवं 4 जिला जेलों में “हरित संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद का उद्देश्य बंदियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का संवर्धन करना था। कार्यक्रम में विद्वान वक्ताओं द्वारा निम्न विषयों पर बंदियों को प्रबोधित किया गया— पर्यावरण संरक्षण,समरसता,नागरिक कर्तव्य,स्व का बोध,शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वावलंबन,कुटुंब प्रबोधन इन आयोजनों के माध्यम से सुधारात्मक गृह की अवधारणा को साकार करते हुए बंदियों के सर्वांगीण सुधार हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे विभाग के उद्देश्य को वास्तविक रूप में चरितार्थ किया जा सके। बंदियों की सहभागिता (संख्या अनुसार): केन्द्रीय जेल:-दुर्ग – 250,बिलासपुर – 150, अंबिकापुर-300 जिला जेल:-मुंगेली – 200,पेण्ड्रा – 90,कोरबा – 72 सूरजपुर – 68 (60 + 8) कुल सहभागिता: 1120 बंदी यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि बंदियों के नैतिक एवं सामाजिक पुनर्वास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
