
एक बड़ा संकट है फ्लेक्स बैनर का निपटान
आज के समय में एक बड़ा संकट है फ्लेक्स बैनर का निपटान रायपुर छत्तीसगढ़ में मेजर नरेंद्र उपाध्याय प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा "प्रोजेक्ट रचना" के अंतर्गत बैनर हेतु उपयोग किए गए प्लास्टिक के फ्लैक्स का पुन उपयोग किया जा रहा है,फ्लेक्स बैनरों को पुनर्चक्रण कर उपयोगी सामग्रियों में रूपांतरित किया जा रहा है उनका यह रचनात्मक नवाचार युवाओं में पर्यावरण संरक्षण,संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और समाज उपयोगी दृष्टिकोण को दर्शाती है छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त के सहयोग से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मेजर नरेंद्र उपाध्याय की देखरेख में एवं प्रशिक्षण पश्चात प्रोजेक्ट रचना अंतर्गत प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा "बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट" की भावना अनुरुप अनूपयोगी सामान से छत्तीसगढ़ महतारी की सुंदर प्रतिमा का भी निर्माण किया गया है, यह प्रतिमा तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण है जो स्वच्छता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं आत्मनिर्भरता का संदेश देती है प्रशिक्षण के दौरान प्रति प्रशिक्षार्थियों द्वारा फ्लेक्स से 10000 से अधिक कंप्यूटर कर लैपटॉप कवर, टेबल क्लॉथ,वॉटर बॉटल आदि का निर्माण कराया गया है.प्रशिक्षण संस्थान को फ्लेक्स बैनर निशुल्क नगर निगम के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है.
