Atul Bajaj
Atul BajajVerified
7mo ago

कचरा प्रबंधन आयाम हरियाणा द्वारा हरित संवाद : गुरुग्राम

25 जनवरी 2026 को बनी मंदिर गौशाला गुरुग्राम हरियाणा में सामाजिक संस्थान आयाम के 10 सामाजिक संगठनों के सहयोग से कचरा प्रबंधन आयाम द्वारा हरित संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ यह हरित संवाद सुबह 9:30 बजे जलपान के साथ आरंभ हुआ । प्रथम दो सत्रों में कार्यकर्ता परिचय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि परिचय और NGO द्वारा पीपीटी के माध्यम से सफल कहानीयां कही गई तृतीय सत्र में सामूहिक चर्चा (ग्रुप डिस्कशन ) के माध्यम से कचरा प्रबंधन वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्य करते हुए आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान के विभिन्न रास्तों को ढूंढने का प्रयास किया गया अंत में कचरा प्रबंधन पर कार्य करते हुवे पर्यावरण के संरक्षण में मेरी भूमिका क्या हो सकती है इस पर विचार किया गया रेन वाटर फिल्टर प्रदर्शनी मल्टी लेयर पॉलिथीन क्रोशिया बुनाई सैंपल की प्रदर्शनी लगाई गई। हरित संवाद में हरियाणा प्रांत से 42 कार्यकर्ता और 10 NGO उपस्थित रहे । विशेष रूप से गुरुग्राम नगर निगम चेयर पर्सन का सानिध्य प्राप्त हुआ ।

2 comments

No comments yet