Atul Bajaj
Atul BajajVerified
9mo ago

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर प्रतियोगिता l Mahendergarh

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर संतोष मेमोरियल रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर में मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका विषय पर हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावी विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य डा. आरएन यादव ने विद्यार्थियों को पर्यावरणीय संकट और उसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से बताया। प्रतियोगिता में धीरज (डिप्लोमा स्पेशल एजुकेशन, श्रवण बाधित, प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ज्योति (डिप्लोमा स्पेशल एजुकेशन बौद्धिक विकासात्मक अक्षमता) और तृतीय स्थान रक्षिता (डिप्लोमा स्पेशल एजुकेशन - बौद्धिक विकासात्मक अक्षमता) ने हासिल किया।

1 comments

No comments yet