
अखिल भारतीय सह संयोजक पर्यावरण गतिविधि का प्रवास संपन्न
रायपुर /शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू रायपुर, छत्तीसगढ़ में विगत दिनों श्री राकेश जैन जी अखिल भारतीय सह संयोजक पर्यावरण एवं श्री धीरेंद्र मिश्रा जी रायपुर विभाग संयोजक पर्यावण संरक्षण गतिविधि का प्रवास हुआ, इस दौरान संस्था के प्राचार्य में. नरेंद्र कुमार उपाध्याय जी ने स्वागत उद्बोधन दिया जिसमें उन्होंने सभी से एक पेड़ माँ के नाम लगाने को प्रेरित किया साथ ही संस्था द्वारा वेस्ट से बेस्ट के तहत नवाचार करते हुए शहर में लगे होर्डिंग्स फ्लेक्स को उसके उपयोगिता समाप्त होने के पाश्चात उससे कंप्यूटर डेस्क कवर, पानी बाटल का कवर, झोले इत्यादि निर्माण करने की बात बतायी एवं उसे बनते हुए दिखाया। मुख्य अतिथि श्री राकेश जैन जी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया एवं जल वायु के संरक्षण तथा पॉलीथिन का उपयोग न करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने संस्था प्रांगण में आम का वृक्ष भी रोपित किया।
