Shailendra
ShailendraModerator
1y ago

"एक सोखता संतान के नाम” प्रारम्भ

छत्तीसगढ़ /दुर्ग जिले में ग्राउंडवॉटर रिचार्ज हेतु ‘सोखता गड्ढा’ निर्माण को ग्रामवासियों के बीच प्रभावशाली ढंग से प्रसारित करने के लिए सांसद श्री विजय बघेल ने एक अभिनव अभियान शुरू किया है, जिसका नाम उन्होंने रखा है – “एक सोखता संतान के नाम।” इस पहल का उद्देश्य बारिश के पानी को भूमि के अंदर ले जाने के लिये है, साथ मे सोखता गड्ढों के निर्माण में तेजी लाना है बल्कि उनके उचित रखरखाव और नियमित सफाई को भी सुनिश्चित करना है। समय-समय पर इन गड्ढों में पॉलिथीन और अन्य कचरा जमा हो जाने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे कीचड़ बनता है और विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही जल स्रोतों के दूषित होने का भी खतरा रहता है । सोक्ता पिट बनाने से भूजल पुनर्भरण की दिशा में व्यापक प्रभाव उत्पन्न हो सके।

1 comments

No comments yet