S
Shubhendu SharmaVerified
1y ago

Plantation in Shimla, H.P, Organised by फीनिक्स अकैडमी(बालूगंज), आर्यावर्त इंस्टीट्यूट (तारा हॉल), और हिंद एजुकेशन (कालीबाड़ी)

आज दिनांक 01 अगस्त 2025 को फीनिक्स अकैडमी(बालूगंज), आर्यावर्त इंस्टीट्यूट (तारा हॉल), और हिंद एजुकेशन (कालीबाड़ी) के संयुक्त तत्वावधान में शिमला के गलेन क्षेत्र में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देने एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने हेतु जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रजातियों के 100 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें विशेष रूप से देवदार, बान एवं खनोर जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों को प्राथमिकता दी गई। इस अवसर पर स्वामी आर्यपुरुष जी महाराज (स्वामीनारायण मंदिर, कर्णावती) ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में वृक्षों को 'जीवनदाता' बताते हुए कहा कि “वृक्षों का संरक्षण करना केवल पर्यावरण की नहीं, मानवता की भी सेवा है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम जो पेड़ लगाएं, उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतनी ही जिम्मेदारी से करें।”

1 comments

No comments yet