
ShailendraModerator
1y ago
पानी बचाने अनूठा प्रयोग - कांकेर, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ /कांकेर में मोर गांव मोर पानी अभियान चलाकर पर्यावरण बचाने की दिशा में काम हो रहा है. बंजर पहाड़ी पर ग्रामीणों ने खुद बना डाली खूबसूरत SCT संरचना, पानी-मिट्टी बचाने अनोखी पहल, कोकनपुर गांव जहां 1400 एकड़ में पहाड़ी टीला फैला है. पहले ये टीला जंगलों से घिरा रहता था लेकिन फिर बंजर भूमि में तब्दील हो गया. इसके चलते गांव में भी जल संकट समेत कई परेशानियां हुईं. अब इस पहाड़ को फिर बहाल किया जा रहा है. इसके लिए एक खास तकनीक अपनाई गई है. इसे SCT संरचना कहते हैं.छत्तीसगढ़ में जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में तालाब निर्माण, निजी कृषि तालाब, सोख्ता गड्ढे, लूज बोल्डर चेक डेम, गैबियन स्ट्रक्चर, अर्दन डैम, चेक डैम, सोक पिट, परकोलेशन टैंक जैसे महत्वपूर्ण कामों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ...
2 comments
