
"शिक्षकों की भूमिका एवं पर्यावरणीय चुनौतियाँ" विषय पर गोष्ठी संपन्न
छत्तीसगढ़ /दिनांक 14 जुलाई 2025 (सोमवार) को खालसा कॉलेज, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसरगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री धीरसिंह पवैया जी रहे, जिन्होंने "शिक्षकों की भूमिका एवं पर्यावरणीय चुनौतियाँ" विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। श्री पवैया जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बताया कि किस प्रकार शिक्षक अपने शिक्षार्थियों को पर्यावरण से संबंधित वर्तमान चुनौतियों से अवगत कराकर उनके समाधान हेतु प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षकों का पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी से छात्रों में प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न होती है। गोष्ठी के उपरांत कॉलेज परिसर में कदम के वृक्ष का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह आयोजन शिक्षकों, छात्रों और समाज के लिए प्रेरणादायक रहा।
