
प्रकृति वंदन सायकल यात्रा का हुआ आयोजन
धमतरी /छत्तीसगढ़ *प्रकृति वंदन सायकल यात्रा का धमतरी में हुआ आयोजन* पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं विवेकानंद यूथ सर्किल जिला धमतरी के द्वारा 5 एवं 6 जुलाई को दो दिवसीय सायकल यात्रा का आयोजन हुआ। 5 जुलाई को मां विंध्यवासिनी मंदिर धमतरी से प्रारंभ हुई सायकल यात्रा 6 जुलाई को शाम 5 बजे कुकरेल में समापन हुआ। यात्रा जिले के धमतरी नगर एवं 4 खंडों में 80 किलोमीटर यात्रा कर पूर्ण हुई। यात्रा के प्रारंभ में वरिष्ठ समाज सेवी श्याम अग्रवाल जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा में 118 सायकल यात्री 34 स्थानों से 1 नगर एवं 4 खंडों से सम्मिलित हुए। इन यात्रियों में कालेज के प्रोफ़ेसर, व्याख्याता, कृषि विस्तार अधिकारी, मार्क फेड के कर्मचारी, पत्रकार, नगर निगम के पार्षद, राजनीतिक दल के सदस्य, समाज सेवी, कालेज एवं स्कूल के विद्यार्थीयों ने भाग लिया। यह दो दिन की यात्रा धमतरी नगर निगम से प्रारंभ हो कर 2 नगर पंचायत एवं 30 ग्रामों तक पहुंची। दो दिन की इस यात्रा में सभी ग्रामों एवं नगर में 115 पौधों का रोपण एवं वितरण का कार्य किया गया। 1010 सीड बाल एवं 2610 की संख्या में चन्दन, कपास एवं नीम के बीजो का वितरण किया गया। यात्रा में सभी सायकल में जागरुकता हेतु अथर्ववेद, स्कंद पुराण, दुर्गा शप्तशदी शास्त्रों में उद्धृत प्रकृति की महिमा एवं नारों की तख्तियां लगायी गयी थी। यात्रा में सभी सायकल यात्री कपड़े के थैले रखे थे जिसमें पौधे थे जो यह संदेश दे रहे थे कि पालिथीन का प्रयोग न करें अपने साथ हमेशा एक थैला लेकर चले। यात्रा में 2227 समाजजन, विद्यालय, बाजार, खेतो में किसान एवं मातृ शक्तियों से संपर्क हुआ। ग्राम मेघा में बड़ी सभा का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख नागेंद्र वशिष्ठ जी का बौद्धिक प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में विभाग प्रचारक ठाकुर राम जी, प्रांत, जिला, खंड, मंडल एवं शाखा के कार्यकर्ता, मातृ शक्ति एवं सज्जन वृंद सम्मिलित हुए। ग्राम मेघा में रात्रि विश्राम किया गया जहां पर 50 घरों में हरित संपर्क के साथ घरों में भोजन किया गया। ग्राम मेघा में सबसे अधिक पौधे आक्सीजोन के रूप मे महानदी के किनारे रोपे गये। यात्रा के स्वागत हेतू बड़ी संख्या में समाजजनों द्वारा उत्साह देखने को मिला लोग चंदन, फूल वंदन के साथ स्वागत किए,अनेक गांवों में यात्रियों को पानी, चाय, काढ़ा एवं अल्पाहार देकर उत्साह वर्धन किया गया। ग्राम मोहंदी में पटाखे फोड़कर, ग्राम लूगे में डीजे के साथ, ग्राम छुही में एक परिधान में मातृ शक्तियों द्वारा स्वागत किया गया। दूसरे दिन यात्रा के दौरान लगातार पानी बरसने पर भी यात्री रेनकोट पहनकर सायकल यात्रा उत्साह के साथ पूर्ण किए। समापन कार्यक्रम में प्रांत संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अक्षय अलकरी जी का बौद्धिक प्राप्त हुआ। सभी सायकल यात्री हरित जीवन शैली अपनाने का संकल्प लेकर अपने घर गए।
