Shailendra
ShailendraModerator
1y ago

कोरबा /किन्नर समाज ने पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभायी

*कोरबा /छत्तीसगढ़ -किन्नर समाज ने पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका सुनिश्चित की* 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के दिन कोरबा किन्नर समाज ने पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेते हुए किन्नर कब्रिस्तान, एस ई सी एल हेलीपैड के पास आम, सीताफल, अमरूद, नीम, पीपल, जामुन एवं आंवला के पौधे रोपित किये एवं कहा कि वे जिस भी घर में बधाई देने जाया करेंगी, उस घर के सदस्यों को प्रत्येक सदस्य के द्वारा पौधा रोपित करने, जल व बिजली का दुरूपयोग को रोकने का संकल्प दिलाया करेंगें एवं उनके द्वारा पौधा रोपित किये जाने के बाद हम लोग पुनः उनके घर निःशुल्क विशेष आशीर्वाद देने पहुँचा करेंगे। इस उपलक्ष में कोरबा किन्नर समाज की प्रमुख मालती के साथ 19 किन्नर, कोरबा विभाग के पर्यावरण सह संयोजक श्री शैलेन्द्र नामदेव (सपत्नी), कोरबा जिला के पर्यावरण संयोजक कैप्टन मुकेश अदलखा (सपत्नी), नेचर डिफेंडर एन. जी.ओ. के प्रमुख बसंत बैरागी एवं अनेक स्थानीय लोग उपस्थित थे।

1 comments

No comments yet