Atul Bajaj
Atul BajajVerified
1y ago

अभियान कैच दा रेन-2025

कल दिनांक 28/05/2025 को कुरुक्षेत्र मे पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रयासों से समग्र शिक्षा विभाग व जिला परिषद कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान मे जल संचय अभियान कैच द रेन कार्यक्रम किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि श्री भगवान जी रहे इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त महोदय सोनू भट्ट, जिला परिषद की अध्यक्षा कमलजीत कौर,जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा,जिला परियोजना संयोजक श्रीमती संतोष चौहान, ए ओ सत्य भूषण जी, जल सिंचाई अभियान की नोडल अधिकारी श्री सुशीला जी और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजेश कुमार भारद्वाज मुख्य भूमिका मे रहे। इस कार्यक्रम में 17 पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्य उनके इको क्लब की इंचार्ज व सो बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे स्किट,ड्रामा,समूह नृत्य एकल नृत्य,भाषण द्वारा जल संचय अभियान पर अपनी प्रस्तुतियां दी इस कार्यक्रम में लगभग 200 व्यक्तियों ने भाग लिया। जिसमें शिक्षा विभाग और जिला परिषद के साथ-साथ 25 गांव से सरपंच भी आए हुए थे।

1 comments

No comments yet