जलयात्रा l हर बूंद अनमोल
आज *जलयात्रा हर बूंद अनमोल* का शुभारंभ MCG कमिश्नर श्री अशोक गर्ग जी द्वारा ध्वज दिखाकर किया गया ये कार्यकम सिविल लाइन पर सुबह 7.30 से 9 बजे तक किया गया श्री प्रदीप जी महासचिव एचएसएफ हरियाणा का भी मार्गदर्शक मिला वहां पर पर्यावरण गतिविधि के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे उसके बाद ये यात्रा सिद्धेश्वर स्कूल सेक्टर 9 के लिए रवाना हुई l उसके बाद यात्रा सेक्टर 15 के स्कूल में रवाना हुई l शाम के समय ये ये यात्रा सेक्टर 29 के महाराणा प्रताप पार्क के लिए रवाना हुई l शाम 07 बजे ये यात्रा रेल विहार सेक्टर 15 के लिए रवाना हुई। इस सोसाइटी ने इस यात्रा का स्वागत बहुत ही उत्साह से किया । इस सामरोह में सांगवान जी IAS (Retd) थे उन्होंने भी पर्यावरण पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए और लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया विनोद कुमारी जी इस मिशन की व्याख्या की और लोगो को जल की महत्ता बताई । रुचि सक्सेना जी ने प्लास्टिक के विरुद्ध अपना अभियान चलाते हुए बच्चों में कपड़े के थैले वितरण किए आज की यात्रा की समाप्ति भी यही की गई निष्कर्ष ये है कि यहां भी ये यात्रा गई लोगों ने बड़े ही उत्साह से जल संचित के तरीके को समझा और इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई पर्यावरण संरक्षण गतिविधि गुरूग्राम
