Earth Day 2025 : 25 विद्यालय गुरुग्राम महानगर में एवं 3 विद्यालय मानेसर जिला
विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि गुरुग्राम विभाग के 30 कार्यकर्ताओं द्वारा 28 विद्यालयों से संपर्क के माध्यम से छात्रों / छात्राओं तक हरित घर के विषय को साँझा किया गया। आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या "विश्वव्यापी तापक्रम वृद्धि", "भू जल स्तर में गिरावट" एवं "मृदा प्रदुषण" पर विशेष ध्यान देते हुए बच्चो को यह बताया गया कि पृथ्वी हमारी माता है, हमें सीमित उपयोग के साथ अपने आचरण में परिवर्तन कर संसाधनों का उपभोग नहीं अपितु उपयोग करना चाहिए। हमारा घर हरित घर हो इस विषय पर हमें रोजमर्रा के जिंदगी में छोटी - छोटी बातो पर ध्यान देने की जरुरत है। पाँच विन्दुओ पर यदि हम निरंतर ध्यान दे, तो हम अपनी धरती माता की सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु बहुत बड़ा योगदान देंगे l यह पॉंच विन्दु है - पेड़ संरक्षण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, जीव संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण। इन विषयो को हमें अपने आचरण में लाने कि जरुरत है।
