Shailendra
ShailendraModerator
1y ago

प्लास्टिक बोतल (इको ब्रिक )व अपशिष्ट से बनाया सोफा

कोरबा /छत्तीसगढ़, कोरबा नगर पालिक निगम के दर्रीखार एस.एल.आर.एम. सेंटर(मणिकंचन केंद्र )का निरीक्षण किया कोरबा जिला प्रभारी सचिव ने (अपशिष्ट प्रबंधन व सेंटर की विविध गतिविधियों की सराहना की, स्वच्छता दीदियों का किया उत्साहवर्धन) कोरबा 11 अप्रैल 2025 को कोरबा जिला प्रभारी सचिव डॉ.रोहित यादव नगर पालिक निगम कोरबा के दर्रीखार स्थित एस.एल.आर.एम.सेंटर (मणिकंचन केन्द्र) पहुंचे। उन्होने सेंटर का सघन निरीक्षण किया, सेंटर में अपशिष्ट प्रबंधन कार्यो एवं वहॉं पर संचालित विभिन्न गतिविधियों व व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सेंटर के कार्यो की सराहना की। उन्होने सेंटर का संचालन करने वाली महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों व स्वच्छता दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया, उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। कोरबा प्रवास के दौरान शुक्रवार 11 अप्रैल को कोरबा जिला के प्रभारी सचिव डॉ.रोहित यादव नगर पालिक निगम कोरबा की दर्रीखार स्थित एस.एल.आर.एम.सेंटर पहुंचे, प्रभारी कलेक्टर व निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ उन्होने सेंटर की विभिन्न गतिविधियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान उन्होने सूखे व गीले कचरे के पृथकीकरण, अपशिष्ट के रिड्यूज, रियूज व रिसाईकल प्रबंधन, गीले कचरे से कम्पोस्ट शेड में खाद के निर्माण की प्रक्रिया, खाद की पैकिंग, भण्डारण एवं विक्रय, मशरूम उत्पादन, गोबर से निर्मित दीये एवं उनके विक्रय, सेंटर में संधारित पंजियों, दस्तावेंजा का अवलोकन, सेंटर की स्वच्छता व साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं सेंटर की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं व संचालित गतिविधियों का बारीकी के साथ अवलोकन करते हुए सेंटर के क्रियाकलापों की सराहना की। प्लास्टिक बोतल (इको ब्रिक )व अपशिष्ट से बनाया सोफा-दर्री एस.एल.आर.एम.सेंटर (मणिकंचन केंद्र )में स्वच्छता दीदियों ने नवाचार करते हुए प्लास्टिक की खाली पानी की बोतलों व प्लास्टिक अपशिष्ट पाउच आदि के माध्यम से सुंदर सोफे का निर्माण किया गया है, प्रभारी सचिव डॉ.रोहित यादव ने उक्त सोफे का अवलोकन किया, उस पर बैठे तथा इस नवाचार की प्रशंसा की, सोफा निर्माण में उपयोग की गई प्लास्टिक अपशिष्ट की जानकारी ली, जोन के स्वच्छता निरीक्षक श्री शैलेन्द्र नामदेव के मार्गदर्शन मे स्वच्छता दीदियों ने पानी की खाली बोतलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पाउच व अन्य प्लास्टिक अपशिष्ट भर कर इको-ब्रिक बना कर यह सोफा तैयार किया | एक इको-ब्रिक बनाने में 100 वर्गफिट एरिया को कवर करने वाली सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है, इको-ब्रिक का वजन 200 ग्राम के लगभग होता है तथा उक्त सोफे में लगभग 217 इको-ब्रिक उपयोग में लाई गई हैं। उन्होने बताया कि उक्त सोफे में लगभग 43 किलोग्राम प्लास्टिक अपशिष्ट यूज हुआ है तथा इस सोफे के निर्माण में यूज किया गया सिंगल यूज प्लास्टिक 21 हजार 700 वर्गफिट एरिया को कवर कर सकता है।

1 comments

No comments yet