
ShailendraModerator
1y ago
विश्व जल दिवस के अवसर पर आज जनसहभागिता के तहत बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के अरपा नदी में (अरपा उत्थान) के तहत सफाई अभियान संपन्न
विश्व जल दिवस के अवसर पर आज जनसहभागिता के तहत बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के अरपा नदी में (अरपा उत्थान) के तहत सफाई अभियान चलाया गया जिससे "अंतःसलिला अरपा"एकदम स्वच्छ सुंदर निर्मल रहे और उसमें शुद्ध जल रहे ।। इस पुनीत कार्य में टीम मानवता के सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।। इस सफाई अभियान मे मुख्य रूप से बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी,कलेक्टर श्री अवनीश शरण जी,एस.पी.श्री रजनेश सिंह जी, आयुक्त श्री अमित कुमार जी, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार जी, राजेश सिंह जी, विजय ताम्रकार जी, पर्यावरण के लिए समर्पित स्वयंसेवीसंस्थान ,वार्ड पार्षद,अनेक सामाजिक संस्थाएं , NSS एवं बिलासपुर नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे.| इस कार्यक्रम में 2500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस महाअभियान के तहत अरपा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान किया गया।
1 comments
