R
Rajesh Sharma
1y ago
संविधान/विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर सीता कुंड घाट ( सुल्तानपुर) कुशभवनपुर में आदि गंगा गोमती की स्वच्छता कार्यक्रम
वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा भारत/ विश्व में 26 नवंबर को संविधान/ विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 A में पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति का उत्तरदायित्व बताया गया है, संविधान की मूल भावना के अनुरूप संविधान सर्वोपरि की भावना बल प्रदान करने के लिए आदि गंगा मां गोमती के सीताकुंड घाट की स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में गोमती मित्र मंडल के श्रीमान मदन सिंह जी, विभाग प्रचारक श्रीमान श्री प्रकाश जी, NMO के डॉक्टर पवन सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ता/ स्वयंसेवकों ने जल जीवन का अनमोल रतन इसे बचाने का करो जतन का जयकारा लगाते हुए श्रमदान कार्यक्रम संपन्न किया I
1 comments
