पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रयागराज विभाग, काशी प्रांत के स्वयंसेवकों ने आंवले के वृक्ष का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
प्रयागराज : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि काशी प्रांत के स्वयंसेवकों द्वारा शनिवार को आंवले के वृक्ष का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कैलाश आश्रम, झूंसी, प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेको ने स्वस्तिवाचन एवं वैदिक मंत्रों के द्वारा विधि विधान से सामूहिक रूप से आंवले के वृक्ष का पूजन किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि काशी प्रांत के प्रांत संयोजक श्रीमान कृष्ण मोहन जी ने आंवले के औषधीय एवं आध्यात्मिक गुणों के बारे में हमलोगों को अवगत कराए, आंवला एक अमृत फल है एवम् आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है इसलिए इसकी पूजा करने का विशेष महत्व होता है और सन्तान प्राप्ति हेतु महिलाओं के द्वारा विधि विधान से कार्तिक माह में आंवला नवमी के तिथि पर पूजन करती है।चिकित्सा विज्ञान के अनुसार आंवला प्रकृति का दिया हुआ ऐसा वरदान है कि जिसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। उसी दिन आंवले के साथ साथ तुलसी के पौधों का भी वितरण हुआ तथा इसी क्रम में कैलास आश्रम के महंत स्वामी कृष्णा नन्द जी महाराज ने आंवला, तुलसी एवम् बांस के पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। पर्यावरण विभाग संयोजक डॉ अमित पाण्डेय के द्वारा प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया और हरित महाकुंभ 2025 में आयोजित मेले को पालीथीन मुक्त रखने का संकल्प कराया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ तिवारी पूर्व उपाध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद ने किया, आशुतोष कुमार त्रिपाठी,( विभाग पेड़ आयाम संयोजक), देवी दत्त त्रिपाठी (भाग पर्यावरण संयोजक) अनिल कुमार मिश्रा( भाग पेड़ आयाम संयोजक) , राजीव सिंह,( भाग सह पेड़ आयाम संयोजक), ने तुलसी पौध वितरण किया एवं उसके महत्व के बारे में बताया। आंवला एवं तुलसी पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में श्रीमती रेनू देवी पाण्डेय, आंचल ओझा, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र,संजय मिश्र, अंजनी त्रिपाठी, बीरेंद्र मिश्र,पंकज दुबे, चन्द्रशेखर मिश्र, पंकज मिश्र, गणेश मणि त्रिपाठी, श्री पवन तिवारी न्यायाधीश (सेवानिवृत), जयशंकरमिश्र डिप्टी रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय इलाहाबाद, उमेश त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्र पूर्व सयुक्त सचिव प्रशासन सम्मिलित हुए।धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
