
जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के सम्मान में सेवारम्भ संस्कार आयोजित
बिलासपुर / अरपा अर्पण महाभियान “जन आंदोलन “ एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बिलासपुर द्वारा महाअभियान के श्री राम जानकी वाटिका मे बिलासपुर जिले के जल संसाधन विभाग में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के सम्मान में सेवारम्भ संस्कार आयोजित किया गयाl जिसमें श्रीमती आकांक्षा साहू, श्रीमती प्रेरणा तिवारी, श्री यशवंत यादव को जल संरक्षण कार्य मे संलग्न होने के लिए शमी का पौधा रोपण कर शाल, श्रीफल देकर सेवारम्भ पर शुभकामनाये दी गई l श्री नारायण नामदेव जी ने अपने कर्तव्यों के लिए मनोभाव की आवश्यकता होती है जो निश्चित ही आप लोगों में है और शीघ्र ही आप लोग सकारात्मक कार्य करेंगे और प्रकृति को संरक्षित करेंगे ऐसा विश्वास है l महाअभियान के संस्थापक व अध्यक्ष श्री श्याम मोहन दुबे ने नव नियुक्त सहायक अभियंताओं से जल संवर्धन, प्राकृतिक जल संसाधनों का संवर्धन करने व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए आग्रह किया । माननीय विभाग संघचालक डॉ राजकुमार सचदेव जी ने जल संरक्षण कर विजन 2047 की ओर बढ़ने का दृष्टिकोण रख कार्य करने का आग्रह किया , श्री प्रदीप शर्मा जी माननीय नगर संघ चालक, राजेंद्र बारीक जी,हर्ष द्विवेदी, अक्षय अलकरी प्रांत संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि छत्तीसगढ़ अभय बापते विभाग संयोजक, आभार प्रदर्शन जय पाठक जी ने किया। आज मॉ अरपा की सेवा में डॉ जोशी सर , श्री जय पाठक भैया जी, श्री राजकुमार जायसवाल भैया जी, श्री संजय जायसवाल भाई जी, सुश्री वर्षा ताम्रकार दीदी जी , सुश्री दीपा चंद्रा दीदी जी, श्रीमती परि- कुश तिवारी जी, श्री कुश तिवारी भाई जी, श्री हर्ष पाण्डेय भाई जी,डॉ रवी पटेल भाई जी, श्री गिरीश दुबे भाई जी व श्याम उपस्थित रहे ।
