
अरपा आरती संपन्न
बिलासपुर /वर्ष के शारदीय नवरात्री के पावन प्रथम दिवस पर मॉ अरपा की महाआरती, अरपा अर्पण महाअभियान परिवार हरित मिलन के द्वारा बिलासपुर व बिलासपुरवासीयो के खुशहाल जीवन , स्वस्थ जीवन, मंगलमय कामना के साथ मॉ अरपा की कृपा सदैव बनी रहें यही कामना लेकर प्रति वर्ष की जाती है । इस वर्ष भी 21 वेद पाठी पंडीतो के साथ आचार्य पं श्री सृजन शर्मा जी के द्वारा मॉ अरपा की भव्य महाआरती 3 अक्टूबर 2024 को सॉस्कृतीक कार्यक्रमों व भजन संगीत से आरंभ हुआ , सात बजे महाआरती आरंभ हुआ जो 45 मिनट की तक मंत्रोच्चारण व मॉ अरपा मैया की 21 पंडितों के साथ आचार्य के मार्गदर्शन में महाआरती मॉ गंगा की आरती के तर्ज़ पर की गयी । अरपा अर्पण महाअभियान के संस्थापक व अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यंकटेश सेवादार समिति के माध्यम से व्यंकटेश मंदिर बिलासपुर के स्वामी श्री कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी के द्वारा अरपा पुत्र की उपाधि से अलंकृत किया गया ।महाअभियान परिवार के सदस्यों द्वारा महाआरती के पश्चात जमकर डांडिया खेला गया तत्पश्चात आचार्य जी के द्वारा शॉती पाठ कराकर महाआरती का समापन किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री नारायण नामदेव जी सह प्रांतप्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बिलासपुर के विभाग संयोजक अभय बापते, राकेश वर्मा, अमित चंदानन सहित अरपा अर्पण महाअभियान परिवार के समस्त सदस्यों के साथ साथ बिलासपुरवासी उपस्थित रहे । अरपा अर्पण महाअभियान “जन आंदोलन “ परिवार द्वारा आयोजित अरपा मैया की महाआरती को सफल बनाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आप सभी के सहयोग/योगदान व मॉ अरपा के प्रति श्रद्धा का भाव रहा है । हमारी बहने श्रीमती परिकुश तिवारी जी, सुश्री वर्षा ताम्रकार दीदी जी , सुश्री विदुषी दिवान जी , श्रीमती दिपा चंद्रा जी के द्वारा बनायी गयी रंगोली व दिपक से लिखा गया “जय जय अरपा मैया” प्रतिवर्ष आकर्षण का केंद्र रहता है , जिसमें महाअभियान के समस्त सदस्य मिलकर आप सभी का सहयोग करते है lआदरणीय - श्री जगजीत अंकल जी , श्री आर सी वर्मा सर , डॉ जोशी सर , डॉ. प्रदीप शुक्ला भैया ,डॉ श्रीश मिश्रा सर , श्री जय पाठक भैया , श्री दिग्विजय पाठक भैया , श्री अमित रंजन पाण्डेय भैया, श्री योगेश श्रोती भैया , श्री राजू छुरा भैया , श्री हरिश शर्मा भैया , श्री मनोज शर्मा भैया ,विठ्ठल भाई पटेल भैया, श्री व्यास अंकल जी , श्री केडीया अंकल जी के मार्ग दर्शन व आशीर्वाद से महाअभियान के परिवार के सदस्यों ने कार्य को परिणित किया है । श्री बसंत जायसवाल भैया, श्री राजकुमार जायसवाल भैया, श्री रवि चौबे भाई, श्री संजय जायसवाल भाई, श्री मनिष पुरी भाई, श्री राजा शर्मा व समस्त महाअभियान परिवार ने एकजुट होकर अरपा मैया के महाआरती को सफल बनाया है ।
